Advertisement
सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनी में शुक्रवार काे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मजदूराें काे लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में 17 महिलाएं घायल हुई है।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला बंडोल थाना क्षेत्र का है। मजदूर महिलाएं ट्रैक्टर में सवार हाेकर मक्का तोड़ने के लिए कुड़ोपार से बंडोल जा रही थी। इसी दौरान थांवरी सिहोरा के पास अचानक पिकअप वाहन सामने आ गया। इस वजह से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्राली में सवार 17 मजदूर महिलाएं घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे के बाद बंडोल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |