Advertisement
राजगढ़ । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपोल मौहल्ले में रहने वाले 75 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार की रात जयस्तंभ चौराहा स्थित शौचालय के समीप लगे नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात सूरजपोल मौहल्ला निवासी तुलसीराम (75) पुत्र गोरेलाल प्रजापति ने जयस्तंभ चौराहे पर स्थित शौचालय के समीप लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |