Advertisement
कटनी । एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुहला में मंगलवार रात पति ने पत्नी की घरेलू विवाद के कारण पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। घटना रात करीब साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि जिस समय घटना हुई उसे समय घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। बच्चे भी गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने के लिए गए हुए थे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद बुधवार अल सुबह एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतिका की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
घटना के संबंध में पुलिस थाना प्रभारी नीरज दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुहला निवासी पंडा कोल ने अपनी पत्नी सीता कोल उम्र 38 वर्ष की किसी घरेलू विवाद को लेकर पीट पीट कर हत्या कर दी। घटनास्थल की जांच एवं मृतिका के शरीर की जांच करते हुए पुलिस के द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि विवाद के बाद पति ने पत्नी को बेरहमी से मारपीट किए जाने के कारण ही महिला की मौत होना प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |