Advertisement
धार । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लाेकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारियाें में कानून का डर नही है। लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला धार जिले का है जहां जनपद पंचायत के सीईओ काे इंदाैर लाेकायुक्त ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथाें गिरफ्तार किया है। आरोपित खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार धार जिले के उमरबन जनपद पंचायत सीईओ (CEO) काशीराम के खिलाफ
आवेदक गोरेलाल उर्फ गौरव वास्केल पुत्र पवन वास्केल, 27 वर्ष निवासी- ग्राम लुन्हेरा वुजुर्ग ने इंदाैर लाेकायुक्त काे शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसकी मां फुलायाई वास्केल ग्राम पंचायत लुन्हेरा वुजुर्ग की सरपंच हैं। सरपंच/सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये गए निर्माण कार्यों की जांच की शिकायत उप सरपंच ने सीईओ काशीराम कानूडे, जनपद पंचायत उमरवन को की थी। आरोपित द्वारा उक्त शिकायत की कार्रवाई आवेदक के पक्ष में करने के एवज में 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। मामला 25 हजार में तय हुआ। जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने पर लाेकायुक्त ने आराेपित काे रंगे हाथाें पकड़ने की याेजना बनाई। याेजना अनुसार शनिवार दाेपहर काे फरियादी रिश्वत के 25 हजार रुपये लेकर आरोपित सीईओे काे देने पहुंचा। तभी वहां माैजूद लाेकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |