Advertisement
राजगढ़ । सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिसोनिया स्थित फार्महाउस से अज्ञात बदमाश गेट का ताला तोड़कर 9 बकरा-बकरी चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बिसोनिया निवासी अंशुमानसिंह राजपूत ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश गांव में ही स्थित फार्महाउस के गेट का ताला तोड़कर 9 बकरा-बकरी चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 80 हजार रुपए है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 305, 331बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |