Advertisement
राजगढ़ । बोड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान 40 वर्षीय मजदूर छत से नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती शाम बोड़ा स्थित निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान 40 वर्षीय दर्जनसिंह पुत्र बंशीलाल जाटव छत से नीचे गिर गया, गंभीर हालत में साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |