Advertisement
नर्मदापुरम । नर्मदापुरम के शिवपुर में रविवार को नर्मदा नदी में डूबी देवरानी जेठानी का शव दूसरे दिन सोमवार को मिल गया। दोनों महिलाओं के शव को पुलिस ने पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दाेनाें महिलाएं एक दिन पहले ऋषि पंचमी स्नान के दौरान डूब गई थी।
दरअसल, ग्राम फरीदपुर की रहने वाली देवरानी रानू तंवर (22) और जेठानी रक्षा तंवर (28) रविवार काे ऋषि पंचमी पर स्नान करने नर्मदा नदी के किनारे पहुंची थी। इस दाैरान अचानक गहराई में जाने से दाेनाें महिलाएं डूब गई थी। नदी में डूबने की सूचना घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शिवपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने महिलाओं की तलाश शुरू की। रविवार की शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। साेमवार सुबह से टीम ने फिर नर्मदा नदी में तलाश शुरू की। जिसके बाद एक का शव भिलाड़िया घाट और दूसरी महिला का शव उमरिया घाट पर मिला। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सिवनी मालवा अस्पताल भिजवा दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |