Advertisement
दमोह । मध्य प्रदेश के दमाेह जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हाेकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र की माैत हाे गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। साेमवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिए गए। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी अनुसार मामला सिंगरामपुर चौकी थाना क्षेत्र का है। भैंसा गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता ब्रजेश कुशवाहा (40) और पुत्र प्रशांत कुशवाहा (18) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंगरामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है। साेमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |