Advertisement
सीहाेर । सीहोर जिले की इछावर जनपर पंचायत के गांव सेमलीजदीद में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार रातभर से लापता थी। रविवार सुबह उसका खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार मामला इछावर के जनपद पंचायत के गांव सेमलीजदीद की रहने वाली 12 साल की कवित्रा शनिवार रात काे अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि शनिवार रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतिका के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। परिवार खेत पर ही रहता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |