Advertisement
राजगढ़ । सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गढ़ में रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला ने सुठालिया निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर गलत काम और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पहाड़गढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को सुठालिया निवासी पीरु पुत्र गनी मौहम्मद ने धमकाते हुए गलत काम किया, इससे पूर्व भी उसने शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया।अब शादी करने की बात कहने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 64(2) आई, 64(2)एम, 332, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |