Advertisement
मुरैना । जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। इस दौरान एक वृद्ध घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद सोशल मीडिया पर लिखी गईं किन्हीं बातों की वजह से हुआ।
बताया जाता है कि किशनपुर गांव में कुशवाह एवं वघेल समाज के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक लिख दिया। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले कुशवाह व वघेल समाज के लोगों के बीच विवाद भी हुआ था और वघेल समाज की ओर से थाने पर भी आवेदन दिया था। इसके बाद मामला ठण्डा हो गया। लेकिन आज शुक्रवार को फिर विवाद हो गया और कुशवाह समाज के लोगों ने वघेल समाज के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी हुई। जिसमें रामप्रसाद वघेल उम्र 70 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर मातावसैया पुलिस भी गांव में पहुंच गई। उधर घायल रामप्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |