Advertisement
ग्वालियर । ग्वालियर शहर के एक हाेटल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टोरेंट संचालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश उसी के रेस्टोरेंट में मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका हत्या है.
जानकारी अनुसार सोनू भदौरिया का शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में अन्नास फैमिली नाम से रेस्टोरेंट है। पिछले कुछ दिनाें से वह परिवार के संपर्क में नहीं था। परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उसी के रेस्टोरेंट में लाश मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की मानें तो शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |