Advertisement
रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने अपने तीन साल के बेटे और पांच साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बच्चों की हत्या क्यों की, फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
एएसपी कमलेश कुमार ने बताया ने बताया कि मामला जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर देवरी नगर के वार्ड क्रमांक-4 की है। यहां गुरुवार करीब 11.30 बजे राधिका आदिवासी ने बेटे-बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। बच्चों में नैना (पांच) और देव (तीन साल) शामिल हैं। महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पति जब घर पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के शव के पास एक जला हुआ गद्दा मिला है।
पुलिस पूछताछ में महिला बार-बार बयान बदल रही है। पहले उसने कहा कि वह पति से अलग होना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार डाला। फिर कहने लगी कि खुद भी मरना चाहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या के बाद मूड बदल गया। वहीं, महिला के पति का कहना है कि पत्नी को दो महीने पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज चल रहा था।
पड़ोसियों ने बताया कि सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। उन्होंने दोनों बच्चों को चॉकलेट दिलाई थी। बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। वे काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला को बैग लेकर मेन रोड की ओर जाते देखा। जब हम उसकी झोपड़ी की ओर गए तो धुआं उठते देखा। तत्काल दादा को फोन किया और घर बुलाया। पड़ोसी जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो दोनों बच्चे भीतर लहूलुहान पड़े थे। पास में ही कपड़े और सामान जल रहा था। तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया। कपड़े तो जल गए, लेकिन बच्चों की एक फोटो अधजली मिली। इसके बाद दादा पहुंचे और उन्होंने बेटे और पुलिस को कॉल किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |