Advertisement
राजगढ़ । सिविल अस्पातल ब्यावरा के महिला शौचालय में 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। चिल्लाने पर अस्पताल में मौजूद लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात सिविल अस्पताल ब्यावरा में 13 वर्षीय किशोरी के साथ लोहारी गांव के सुरेश वर्मा ने महिला शौचालय में छेड़खानी की। चिल्लाने पर अस्पताल में मौजूद लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने युवक को पकड़ा और उसके साथ जमकर पिटाई की साथ ही पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि सुरेश वर्मा अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था, जिसने देर रात किशोरी के साथ हरकत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 75, 332 (सी), 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |