Advertisement
राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ग्राम सोहागपुर जोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही 65 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर- इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम सोहागपुर जोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 2150 ने पैदल जा रही मांगीबाई (65) पत्नी नंदराम प्रजापति निवासी आंवली थाना कुरावर को टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया है कि महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ नरसिंहगढ़ स्थित महादेव मंदिर से दर्शन करने के बाद गांव लौट रही थी तभी सोहागपुर जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |