Advertisement
उज्जैन । उज्जैन में 12वीं कक्षा की छात्रा ने गुरुवार सुबह मक्सी रोढ स्थित रेलवे ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा का आज जन्म दिन था। कोचिंग में जन्मदिन मनाने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 17 साल की प्रिया बैरागी कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसका गुरुवार को जन्मदिन है। वह सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली। कोचिंग में बर्थडे मनाया और साथियों को चॉकलेट बांटी। इसके बाद वह करीब 10 बजे सीधे मक्सी रोड रेलवे ब्रिज पर पहुंची और छलांग लगा दी। इस दाैरान वहां माैजू ऑटो चालक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही वह कूद गई। छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी और माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार को जानकारी दी। पिता और भाई घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी को देखकर पिता बेहोश हो गए। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी। 10वीं में 88 प्रतिशत बने थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |