Advertisement
ग्वालियर । जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे डबरा तहसील में अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर टेकनपुर थाने में रखे गए हैं।
जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने गुरुवार को बताया कि मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन नियम 2022 के तहत जब्त किए गए ट्रेक्टर ट्रॉली के मालिक पर अर्थदण्ड वसूल किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में खनिज, राजस्व एवु पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अवैध उत्खनन व परिवहन की रोकथाम के लिये अभियान जारी रहेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |