Advertisement
मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना में साेमवार तड़के भीषण हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क पर चल रहे कावड़ियाें काे राैंद दिया। हादसे में दाे कावड़ियाें की माैत हाे गई, जबकि पांच गंभीर रुप से घायल है। घायल कावंडि़यों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद कावंडियों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने जाम को खुलवाया।
जानकारी अनुसार घटना सोमवार तड़के आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास की है। यहां कावंड़ लेकर जा रहे कांवडि़यों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच कावंडि़ये गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। मरने वालों की पहचान सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा और आशू शर्मा के रुप में हुई हैं। कावंडि़ए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चलाना था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |