Advertisement
उज्जैन। शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित शासकीय बालिका गृह से रविवार सुबह एक नाबालिग लड़की फरार हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे के करीब पानी के कैम्पर लेकर आई गाड़ी के लिए बालिका गृह के गोट खोले गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। फिलहाल फरार नाबालिक लड़की की तलाश की जा रही है।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास जिले के रहने वाली लड़की के माता-पिता नहीं है। वह अपने चाचा के साथ रहती थी। नाबालिग होने के बावजूद उसके चाचा उसका विवाह कर रहे थे। इस कारण उसे इसी साल जून माह में उज्जैन के बालिका गृह भेजा था, तभी से वह यहां रह रही था। रविवार सुबह पानी के कैम्पर रखने के लिए गाड़ी बालिका गृह आई, इसी दौरान गेट खुला होने के कारण लड़की भाग निकली। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे रिकवर कर लिया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |