Advertisement
अनूपपुर । जिला मुख्यालय से सटे ग्राम बैरीबांध में गुरुवार रात्रि यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया। जिसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी हैं। जानकारी अनुसार गाड़ासरई से बीमार महिला को ऑटो में इलाज के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल ले कर आ रही यात्रियों से भरा ऑटो को अज्ञात कार ने टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिसमे सवार एक ही परिवार 3 लोग सहित चालक घायल हो गए। वहीं ऑटो सवार यात्रियों को गभीर चोट आई हैं। घायलों में 35 वर्षीय लटेश्वरी बघेल, 60 वर्षीय यशोदा बघेल, 34 वर्षीय जयश्री को चोट आई हैं, जिनका इलाज अनूपपुर में चल रहा है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर अनूपपुर कोतवाली पुलिस पहुची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि अमरकंटक रोड पर एक ऑटो पलटी थी। जिसमें तीन व्यक्तियों को चोट आई थी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |