Advertisement
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल में सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षाबलाें ने मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वॉयरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और सभी जवान सुरक्षित हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवानाें काे रवाना किया गया था। सुरक्षाबल शनिवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी के इलाके में पहुंचे, तभी वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20-25 मिनट की फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सली का शव, बंदूक, वॉयरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सुरक्षाबल के जवान मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |