Advertisement
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनागर के समीप एक हाईवा और ट्रक टकरा गए। घटना में एक जेसीबी मशीन समेत दोनों ट्रक पूरे जल गए।
इसमें ड्राइवर और कंडक्टर दोनों जिंदा जलकर मर गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पिछले दिनों ऐसे ही दो ट्रक बरेला के समीप स्थित शारदा मंदिर के सामने टकराए थे और इसमें भी एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसमे भी आग लग गयी थी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ट्रक जेसीबी मशीन लाद कर जबलपुर की ओर आ रहा था। जब यह ट्रक रीवा नागपुर मार्ग पर पनागर के बामनोदा ग्राम के समीप पहुंचा था, तभी वहां खड़े एक पंचर हाईवा से टकरा गया। पीछे से लगी ट्रक की टक्कर के बाद दोनों ही वाहन आग के शोलों में तब्दील हो गए। ट्रक पर लदी जेसीबी मशीन भी जल गई। घटना में ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर दोनों बुरी तरह फस गए थे और वे वहीं जिंदा जल गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची पर ड्राइवर और चालक को मृत ही निकाला जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |