Advertisement
राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अम्बेडकरनगर में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने मंगलवार सुबह घर के सामने लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार अम्बेडकरनगर निवासी नीरज (28) पुत्र शिवनारायण भिलाला ने घर के सामने लगे नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि घर में उसकी मां अकेली थी और वह शराब पीने का आदी था साथ ही उसकी पत्नी और बच्चे मामा के गांव गए हुए थे। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |