Advertisement
उज्जैन। कलयुगी बेटे ने रुपयों का हिसाब पूछने पर पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी बेटे ने धक्का देकर गिराया जिससे वह घायल हो गई।
मां-बाप ने महाकाल थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उर्मिला राठौर पति रघुवीर राठौर 48 वर्ष निवासी नलिया बाखल ने अपने बेटे आकाश राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि आकाश ने अपने पिता से 10 हजार रुपये उधारी चुकाने के लिये मांगे थे।
उक्त रुपयों के बारे में पिता रघुवीर ने पूछा तो आकाश ने कहा रुपये हार गया हूं। इस पर पिता नाराज हुए तो आकाश ने चाकू से पिता के कंधे में वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता से मारपीट करते देख बीच बचाव करने आई उर्मिला राठौर को भी आकाश ने धक्का देकर गिराया जिससे उसकी मां घायल हो गईं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |