Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में स्थित बालिका गृह से चार नाबालिग बच्चियां गायब हो गई है। लड़कियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। किसी के पास बच्चियों की कोई जानकारी नहीं है कि ये कहां गई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। यहां पर स्थित बालिका गृह से 4 बच्चियां गायब हो गई है। बालिका गृह की अधीक्षक आकांक्षा सिंह तोमर ने कमलानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत एफआइआर दर्ज करके जांच में जुट गई है। पुलिस शिकायत में बहला फुसलाकर ले जाने का जिक्र किया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने चारों नाबालिकों को ढूंढने के लिए गठित की टीम गठित कर दी है। वहीं इस घटना से एक बार फिर बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। पहले भी इस बालिका गृह से बालिकाओं के गायब होने की खबरें सामने आ चुकी है। पुलिस बालिका गृह में सुधार के लिए पहले भी सुझाव दे चुकी है। बालिका गृह में कई चूक है, इसलिए आसानी से नाबालिग भाग गई। भागने वाली चारों नाबालिग पोक्सो की विक्टिम थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |