Advertisement
सतना। मध्य प्रदेश में सतना-उचेहरा हाईवे पर शनिवार काे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां लोहे के सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार एक आठ साल की मासूम बाल बाल बच गई। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। कार नंबर यूपी 95 एच 3530 मैहर की तरफ से सतना की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामवन गमन पथ मार्ग पर ग्राम पथरहटा के पास लोहे के सरिया लोड कर जा रहे एक ट्रक का पहिया निकल गया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हासे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 साल की एक मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कार के अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से कार को ट्रक से अलग करवाया और उसमे फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |