Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश, आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। अगले 3 दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कहीं, बारिश तो कहीं तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।
इससे पहले मंगलवार को खजुराहो, सिवनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, शाजापुर, आगर-मालवा में बारिश हुई। वहीं, रात में धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, हरदा, मंदसौर, खंडवा, गुना, राजगढ़, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, नीमच, मुरैना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। रात में कहीं बारिश तो कहीं आंधी भी चली। वहीं, निवाड़ी का पृथ्वीपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव, सीधी, सिंगरौली और बिजावर में पारा 40 डिग्री के पार रहा।
गौरतलब है कि 21 जून को पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में सबसे पहले मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद 23 जून को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में मानसून पहुंचा। जबकि 25 जून को झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में मानसून एंटर हुआ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |