Advertisement
मुरैना। जिले के कैलारस कस्बा में सोमवार को स्कूटी सवार एक महिला को ट्रेक्टर ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि प्रमोद (37) पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी कुटरोली चौक का पुरा थाना गोरमी जिला भिण्ड सोमवार को अपनी पत्नी नंदिनी शर्मा एवं पुत्री मनु शर्मा के साथ स्कूटी से अम्बाह से खेरली अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कैलारस कस्बा स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास पुरानी सब्जी मंडी पर पहुंचे उसी समय दोपहर करीब 01 बजे स्वराज ट्रेक्टर आया और उसने स्कूटी में टक्कर मारी। जिससे नंदिनी स्कूटी से पीछे की तरफ नीचे गिरी और नीचे गिरते ही ट्राली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |