Advertisement
राजगढ़। मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनवास में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है ।
पुलिस के अनुसार ग्राम लखनवास निवासी श्यामलाल (65) पुत्र अमरलाल हरिजन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति शौंच के लिए जा रहा था तभी बिजली के खंभा के समीप से निकला और करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |