Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में पेड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला, जो पिछले पांच दिनों से बिना बताए घर से गायब था। नगर में शांति वाहन नही मिलने की स्थिति में शव को कचरा गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार खिलचीपुर नगर में आदेश ढ़ाबा के पीछे स्थित खेत में पेड़ से लटका हुआ 30 वर्षीय हेमराज सौंधिया निवासी टोड़री का शव मिला, जो पिछले पांच दिनों से घर से गायब था। शांति वाहन नही मिलने की स्थिति में उसके शव को कचरा गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |