Advertisement
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों का शव महुआ के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों मृतक आपस में मामा भांजी लगते थे। शादी में सामाजिक अड़चन के चते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी अनुसार पांडूपिपरिया ग्राम पंचायत के पास बांसडोंगरी गांव में शनिवार सुबह प्रेमी जोड़े का शव महुआ के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तामिया थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां डामर प्लांट के आगे बांसडोंगरी मार्ग के पास महुए के पेड़ पर सातलवाह के रहने वाले 25 वर्षीय वीरेंद्र इवनाती और 18 युवती का शव पेड़ पर लटकता मिला। मौके पर जांच पड़ताल के साथ एफएसएल टीम को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। विवाह में सामाजिक समस्या के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया और एकसाथ फंदे पर लटकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन युवक रिश्ते में युवती का मामा लगता था। घरवाले इस रिश्ते से राजी नहीं थे। विवाह में सामाजिक समस्या आ रही थी, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |