Advertisement
जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना इलाके में कक्षा नौंवी की एक छात्रा में घर में फांस लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मां ने मोबाइस पर गेम खेलने से मना करते हुए उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार, गुप्ता नगर में रहने वाली 14 वर्षीय आरुषि सिंह कक्षा नौवीं की छात्रा था। बच्ची की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। वह बुधवार रात नौ बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराज होकर उससे मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गईं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब मां घर पहुंची और ताला खोला तो आरुषि घर में फांसी के फंदे पर लटकी थी। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि आरुषि अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से मां- बेटी ही घर पर रहती थीं। बेटी द्वारा आत्महत्या करने के बाद मां सदमे में है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |