Advertisement
इंदौर। इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक नाबालिग लड़की ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल बस में न जाते हुए वह दूसरी बिल्डिंग में चली गई। लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना निपानिया इलाके की है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि छात्रा का नाम अंजलि शर्मा है। वह एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ाई करती है। मंगलवार सुबह नाबालिग स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। लेकिन स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। यहां से लिफ्ट से ऊपर गई फिर वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में वह लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। उसके परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |