Advertisement
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शुक्रवार दोपहर को बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसारघटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे बजाग थाना क्षेत्र के अंगई गांव में हुई। जहां अंगई गांव से वाहन बारात लेकर अनूपपुर जिले के डुबसरा गांव जा रहा था। तभी बारातियों से भरी यह तेज रफ़्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना में 6 की हालत गंभीर और बीस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं घटना की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |