Advertisement
नीमच। नीमच के सिंगोली थानांतर्गत तिलस्वा महादेव रोड़ पर रविवार रात मन्नत कार्यक्रम से लाैट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का नीमच जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी अनुसार रविवार रात को ग्राम कोज्या निवासी भील समाज के लोग ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलस्वा रोड़ स्थित गांव लालगंज के समीप मालादेवी माताजी के स्थान पर मन्नत पूरी करने गए थे। देर रात लौटते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलटी गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सिंगोली में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया। हादसे के समय ट्रैक्टर्स ट्राली में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। गनीमत यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |