Advertisement
उज्जैन। नाकोड़ा हिल्स बालाजी नगर देवासरोड़ पर रहने वाली विधवा महिला को एक व्यक्ति ने तीन वर्ष तक दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि नाकोड़ा हिल्स बालाजी नगर देवासरोड़ पर रहने वाली 36 वर्षीय विधवा महिला का वर्ष 2021 में मानसिंह पिता कालूराम 58 वर्ष निवासी विक्रम नगर गांधी नगर से बाजार में परिचय हुआ।
दोनों का परिचय दोस्ती में बदला तो मानसिंह उक्त महिला के घर आने जाने लगा और उसे बातों में उलझाकर कई बार दुष्कर्म किया। बुधवार को महिला ने नागझिरी थाने पहुंचकर मानसिंह के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |