Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमशेरपुरा में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका ने घर के पीछे बने बाड़े में म्याल से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम जमशेरपुरा निवासी 14 वर्षीय दिलखुश पुत्री फूलसिंह तंवर ने घर के पीछे बने बाड़े में म्याल से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है बच्ची के परिजन बाहर आंगन में सो रहे थे तभी उसने कमरे में म्याल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बालिका ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |