Advertisement
इंदौर। शहर के राजेन्द्र नगर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो यहां मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों की पिटाई शुरू कर दी। एक कार में तोड़फोड़ कर दी गई। मायके वालों ने दामाद की पिटाई कर दी। पूरा परिवार बचने के लिए अस्पताल के एक वार्ड के अंदर छुपा। पुलिस ने आकर मामला सुलझाया। अब पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार 22 वर्षीय अंकिता की शादी तीन साल पहले 2021 इंदौर के राजेन्द्र नगर निवासी प्रणय जायसवाल के साथ हुई थी। वह बैंक में नौकरी करती थी। पति की लाइब्रेरी और होस्टल है। दोनों की कोई संतान नहीं है। ससुराल में पति के अलावा सास-ससुर और देवर हैं। अंकिता के पिता खरगोन जिले में अनाज व्यापारी हैं। रविवार को अंकिता ने घर में फांसी लगा ली थी। ससुराल के लोग शव उतारकर यूनिक अस्पताल लाए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें काफी देर से जानकारी क्यों दी गई? रात में ही शव को जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सोमवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर में विवाद हो गया। मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट हो गई। ससुराल वाले कार के साथ मौके से भाग निकले।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |