Advertisement
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में शुक्रवार देर रात एक बोलेरो बेकाबू होकर निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे इंदवार में हुआ। बोलेरो में रेत ठेका कंपनी की फ्लाइंग टीम के सदस्य थे। अचानक तेज रफ्तर बोलेरो की अचानक स्टेरिंग टूट गई, जिससे वो सड़क किनारे पर स्थित निर्माणधीन मकान की दीवार से जा टकराई। इस सड़क हादसे में परमलाल सिंह (38) निवासी भिंड, मनोज कुमार (28) निवासी दौलतपुर, लोकेन्द्र सिंह (35) निवासी भिंड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों का उपचार के लिए कटनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा इतना वीभत्स था कि सभी मृतक वाहन में बुरी तरह से दबे हुए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर बरही अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि , घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |