Advertisement
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन गया। यहां शराब के नशे में मां पर हाथ उठाने से गुस्साएं छोटे भाई ने अपने मंझले भाई के सीने में चाकू घाेंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक नशे की हालत में अपनी मां को परेशान कर रहा था। झगड़े में बड़े भाई को भी चाकू लगा है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार देर रात गोरखपुर थाना के मंडावा बस्ती की है। मांडवा बस्ती में तीन भाई- सूरज, अभिषेक और अमन साथ रहते थे। बुधवार की रात अभिषेक और अमन शराब पीकर घर पहुंचे और आपस में बहस करने लगे। सबसे बड़े भाई सूरज ने दोनों भाइयों को अलग करने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद अभिषेक दोबारा आया और अपनी मां से बहस करने लगा। इस दौरान उसने मां पर हाथ उठा दिया। इस पर तिलमिलाए अमन ने किचन से चाकू लाकर अभिषेक के सीने में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़े भाई सूरज को भी बीच बचाव में चाकू लगा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से अमन मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |