Advertisement
हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में ग्राम मुहालकला के पास रविवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़त हो गई। हादसे में दोनाें ट्रकों में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार एक ट्रक गेंहू भरकर नरसिंहगढ़ से औरंगाबाद की तरफ जा रहा था। जिसमें ड्राइवर सोहेल (19 साल) पुत्र हमीद खान निवासी चायनी एवं उसका हेल्पर नोशाद (24 साल) पुत्र महबूब खान निवासी रावखेड़ी जिला शाजापुर हरदा से खंडवा की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरा ट्रक महाराष्ट्र के रावेर से केला लेकर कानपुर जा रहा था। इस दौरान छीपाबड़ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम मुहालकला के पास दोनों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें रावेर से जा रहे ट्रक के चालक गंगाराम (52 साल) पुत्र तुकाराम निवासी बुरहानपुर को पेट में चोट लगी है। जबकि हेल्पर नितिन पुत्र बबन महार सुरक्षित है। हादसे के बाद तीनों घायलों को 100 डायल से खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |