Advertisement
बैतूल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जैसे ही खबर गांव में फैली हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह प्रधान आरक्षक छतरु सिंह इवने का शव पेड़ पर लटका देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक प्रधान आरक्षक बैतूल बाजार थाने में पदस्थ था। सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल सुसाइड नोट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रधान आरक्षक छतरू सिंह किसी बीमारी से परेशान था। जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |