Advertisement
कोलार रोड इलाके के कजलीखेड़ा डैम में छोटी बहन के साथ नहाने गए दस साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्ची काफी देर डैम किनारे भाई का इंतजार करती रही, लेकिन जब वह बाहर नहीं आया तो घर जाकर घटना बताई। टीआई कुंवर सिंह मुकाती के अनुसार कजलीखेड़ा निवासी हरि सिंह का दस वर्षीय बेटा रोहित सिंह रविवार दोपहर छोटी बहन के साथ नहाने कजलीखेड़ा स्थित स्टॉक डैम में गया था। जहां उसने एक चट्टान से पानी में छलांग लगाई। इसके बाद वह ऊपर नहीं आया, हादसे की जानकारी छह वर्षीय बहन ने घर पहुंचने के बाद दी थी। पुलिस ने दोपहर दो बजे गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |