Advertisement
इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में बुधवार सुबह एक चाकलेट फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार आस्था पैलेस कॉलोनी में एक चॉकलेट-बिस्किट की फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। आसपास काफी बस्तियां है, इनमें सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। जैसे ही आग लगने की खबर क्षेत्र में फैली अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। आग के चलते आसपास का इलाका खाली कराया गया। फैक्ट्ररी मालिक विजय के मुताबिक शार्ट शर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि इलाके की बिजली गई हुई थी। जैसे ही बिजली आई अचानक आग लग गई। इस आग से नजदीक के मकान में रहने वाले जोशी परिवार के यहां नुकसान हुआ है। उनके मुताबिक केबल ओर अन्य सामान जल गया। जोशी ने तीन दिन पहले ही मकान का मुर्हुत किया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |