Advertisement
इंदौर। इन्दौर से अशोक नगर जा रही निजी ट्रेवल्स की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। राजगढ़ के समीप बस पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 40 यात्री घायल हो गए। गम्भीर घायलों को इन्दौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।
इन्दौर से सोमवार की रात बालाजी बस सर्विस की बस तीन इमली बस स्टेण्ड से निकली थी जो देर रात 1.30 बजे आगरा-मुंबई हाईवे पर पचौर के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घायलों को आसपास के रहवासियों की मदद से ट्रेक्टर-ट्राली और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को पचौर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से शाजापुर रैफर किया गया। वहीं गम्भीर घायलों को इन्दौर रैफर किया गया। हादसे में अशोक नगर भटोली निवासी हरिओम पिता हसरतसिंह कुशवाह एवं एक अन्य की मौत हो गई। बस में सवार महिला यात्री हीरा प्रजापति ने ड्रायवर के नशे में होने का आरोप लगाया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |