Advertisement
धार। जिले के कानवन थाना क्षेत्र में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मानसा से डेढ़ किलोमीटर दूर शनिवार शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर से रतलाम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार कार सामने जा रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इसमें दो छोटे बच्चे भी शामिल है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर घायल होने के चलते सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा कार में सवार लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोग इंदौर से रतलाम के ग्राम सेजावता जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी चकनाचूर हो गई। वहीं कार में बैठे कुछ लोग कुछ दूरी पर जा गिरे। राहगीरों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डाक्टरों की टीम द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हे इंदौर रेफर कर दिया। इस घटना में एक आदमी की मौत हो गई। कानवन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वही मृत व्यक्ति का शव धार अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |