Advertisement
भोपाल। राजधानी के हलालपुर इलाके में गुरुवार को एक मकान की छत भर भराकर गिर गई। हादसे में एक बालक मलबे के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर को सुनील (14) नामक बालक बकरियां चराने ईसाई कब्रस्तान के पहुंचा था। इसी दौरान वह एक पुराने खंडहरनुमा ढांचे की छांव में खड़ा हो गया। तभी अचानक भरभराकर छत नीचे गिर पड़ी। छत के मलबे में बालक के शरीर का कुछ हिस्सा दब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |