Advertisement
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह एक रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी है। गोली लगने से एक महिला समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी अनुसार घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां बिजली की तार लगाने को लेकर रिटायर्ड जवान और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने से नाराज रिटायर्ड जवान ने सोमवार सुबह एक महिला और दो पुरुष को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |