Advertisement
इंदौर। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात करौंदिया फाटे के नजदीक एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हुए है। घायलों में एक आठ साल के बच्चे को ज्यादा चोटें लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार बस शुक्रवार देर रात इंदौर से खिड़कियां की ओर जा रही थी। इस दौरान करौंदिया फाटे के पास अचानक एक ट्रैक्टर बस के सामने आ गया। ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। यहां से गुजरने वाले राहगीरों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है। साथ ही पुलिस को भी राहगीरों द्वारा इस घटना के बारे में सूचित किया गया था।
पुलिस द्वारा बताया गया कि हादसे में बस में सवार 7 यात्रियों को चोट आई है। सभी घायलों को पुलिस ने 100 डायल और एम्बुलेंस की मदद से बागली अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक 8 साल के नाबालिग बच्चे को अधिक चोट लगी है। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बागली भेजा गया, जहां पर डॉक्टर हेमंत पटेल कि उपस्थित में स्टाफ द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |