Advertisement
सागर। जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास जंगल में एक लड़के और एक लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने शवों को देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देवरी पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। युवक की उम्र 18 तो युवती की 16 से 18 के बीच है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार दोनों ने एक साथ ही फांसी लगाई है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |